Skip to content
gaonshahar.com

𝘎𝘢𝘰𝘯 𝘚𝘩𝘢𝘩𝘢𝘳

सफर के किस्से आपके हिस्से

Menu
  • होम
  • web stories
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Menu
Pakistan gold discovery

Pakistan Gold Reserve: भारत से बहकर 80 हजार करोड़ का सोना पहुंचा पाकिस्तान

Posted on March 25, 2025July 11, 2025 by govind singh

Pakistan Gold Reserve : आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) को एक बड़ी राहत मिली है। पाकिस्तान सरकार ने सिंधु नदी में करीब 28 लाख तोला सोना मिलने की पुष्टि की है। जिसकी कुल कीमत लगभग 80 हजार करोड़ पाकिस्तानी रुपए (भारतीय रुपए में लगभग 25,000 करोड़ ) आंकी जा रही है। पाकिस्तानी मंत्री इब्राहिम हसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की है।

सोने का ये भंडार पाकिस्तान (Pakistan) के सिंधु और काबुल नदी के संगम पर मिला है। जो पाकिस्तान के अटक शहर के पास मौजूद है। वहां के स्थानीय लोग यहाँ खुदाई कर रहे थे। तभी उन्हें यह सोने का भंडार मिला। जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने अब वहां खनन का काम शुरू कर दिया है।

क्या भारत से बहकर Pakistan पहुंचा सोना?

जब से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान (Pakistan) में सोना मिलने की पुष्टि हुई है। तब से यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह सोना भारत से बहकर पाकिस्तान पहुंचा है? दरअसल, सिंधु नदी भारत से निकलकर पाकिस्तान में प्रवेश करती है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि यह सोना भारतीय हिमालयी क्षेत्रों से बहकर पाकिस्तान पहुंचा होगा।

Pakistan के लिए कितनी बड़ी राहत?

पाकिस्तान फिलहाल आर्थिक संकट, कर्ज और महंगाई से जूझ रहा है। आईएमएफ से मिले कर्ज के बाद भी देश की आर्थिक हालत सुधर नहीं पाए हैं। ऐसे में अगर सच में सिंधु और काबूल नदी के संगम पर इतना सोना मिलता है, तो यह पाकिस्तान के लिए एक चमत्कार से कम नहीं होगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वहां पर कितना सोना मौजूद है और इसकी शुद्धता क्या है। इसके लिए पाकिस्तान सरकार ने वैज्ञानिकों की टीम लगा दी है।

वहीं देश में सोना मिलने की खबर सुनकर पाकिस्तान की मीडिया और जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है। देश में बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक मंदी के बीच ये खबर एक नई उम्मीद जगा रही है। अगर सच में इतना सोना निकलता है, तो यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को कुछ हद तक स्थिर कर सकता है।

क्या भारत कर सकता है इस सोने पर दावा?

बता दें कि, सिंधु नदी भारत से निकलती है, इसलिए ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या भारत इस सोने पर दावा कर सकता है? हालांकि, अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार, नदी में बहकर आए प्राकृतिक संसाधनों पर उस देश का अधिकार होता है, जहाँ वे पाए जाते हैं। इसलिए, पाकिस्तान में मिले इस सोने पर सिर्फ पाकिस्तान का ही हक है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Related

1 thought on “Pakistan Gold Reserve: भारत से बहकर 80 हजार करोड़ का सोना पहुंचा पाकिस्तान”

  1. Pingback: Rana Sanga: 80 घावों वाले राजपूत योद्धा, आखिर क्यों करणी सेना ने काट दिया बवाल? - गांव शहर

Leave a ReplyCancel reply

वेब स्टोरीज़

श्रेणियाँ

© 2025 𝘎𝘢𝘰𝘯 𝘚𝘩𝘢𝘩𝘢𝘳 | Powered by Superbs Personal Blog theme
Go to mobile version