Site icon 𝘎𝘢𝘰𝘯 𝘚𝘩𝘢𝘩𝘢𝘳

Pakistani Navy detected Indian Navy P8I: पागल हुआ पाकिस्तान, दिखा रहा भारत को आंख

Pakistani Navy detected Indian Navy P8I

Pakistani Navy detected Indian Navy P8I

Pakistani Navy detected Indian Navy P8I: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में चरमपंथियों के द्वारा 26 लोगों की हत्या को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। एक तरफ जहां भारत में लगातार पाकिस्तान को सबक सिखाने की आवाजें उठ रही हैं। तो वहीं पाकिस्तान भी पीछे नहीं नजर आ रहा है। इसी बीच पाकिस्तान ने एक ऐसी हरकत की है कि भारत में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा और बढ़ गया है।

Pakistani Navy detected Indian Navy P8I

दरअसल पाकिस्तान नेवी के ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें पाकिस्तान नेवी के द्वारा बताया गया है कि उसने भारतीय नेवी के एयरक्राफ्ट P81 को अपने रडार पर रखा था। वीडियो में ये देखा जा सकता है कि रात में एक चमकती चीज उड़ती दिखाई दे रही है। पाकिस्तान नेवी ने बताया है कि यह वीडियो 4-5 मई की है। जिसके बाद भारतीयों ने पाकिस्तान की नेवी को खूब खरी खोटी सुनाई।

अब समझते हैं कि आखिर P81 है क्या और भारतीय नौसेना के लिए ये क्यों महत्वपूर्ण है?

भारतीय नेवी का एयरक्राफ्ट P-8I एक लंबी दूरी का समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी (Anti-Submarine Warfare – ASW) विमान है। इसे अमेरिका की Boeing कंपनी ने बनाया है। P81 एयरक्राफ्ट भारतीय नौसेना में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चाहे समुद्री गश्त हो या गहरे समुद्र में मौजूद दुश्मन देश की पनडुब्बी को खोजना और नष्ट करना हो। P81 इस काम को बखूबी अंजाम देता है।

भारतीय नेवी का एयरक्राफ्ट P-8I  के संबंध में इनफोग्राफिक्स

 

Pahalgam हमले के बाद तनाव बढ़ा

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात काफी तनावपूर्ण हैं। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। भारत ने इस हमले के पीछे पाकिस्तान प्रयोजित आतंकी समूहों को जिम्मेदार बताया है। हमले के बाद से पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सेनाओं की तैनाती बढ़ा दी गई है। इसके अलावा समुद्री इलाकों में भी जल सेना को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसी संबंध में भारतीय नौसेना के विमान P81 उड़ान भर रहा था। जिससे समुंदर से जुड़ी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

भारत ने सिंधु जल समझौते को किया स्थगित

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति कड़ा रुख अपनाया हुआ है। इसी के मद्देनजर भारत ने वर्ल्ड बैंक की अध्यक्षता में हुए इंडस वाटर ट्रिटी को स्थगित कर दिया है। वहीं. कश्मीर में चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध के पानी को रोक दिया है।

गौरतलब है कि बगलिहार बांध दोनों देशों के बीच लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। जिसको लेकर वर्ल्ड बैंक ने मध्यस्थता भी की थी। रॉयटर्स के मुताबिक भारत के द्वारा बगलिहार बांध को इसलिए रोका गया है क्योंकि बांध के तल पर मौजूद गाद को हटाने का काम किया जा रहा है।

 

Exit mobile version